2016 में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की रफ्तार सबसे ज्यादा : संयुक्त राष्ट्र
वर्ष 2016 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था भारत की होगी। संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2016 रपट में यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।यहां जारी संयुक्त राष्ट्र की रपट में कहा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था जो समूचे दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था का 70 फीसदी से ज्यादा है। उसकी रफ्तार 2016 में 7.3 फीसदी और 2017 में 7.5 फीसदी रहेगी। हालांकि संयुक्त राष्ट्र की 2015 में जारी रिपोर्ट में इसके 2016 में 7.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। और पढ़ें
You must log in to post a comment.