संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस घाली का निधन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर एकमात्र कार्यकाल के लिए सेवा देने वाले पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस घाली का 93 साल की आयु में निधन हो गया। मिस्र के जाने-माने राजनयिक रहे घाली ने इस्राइल के साथ देश की महत्वपूर्ण शांति वार्ता में मदद की थी, लेकिन बाद में इस मुद्दे पर अमेरिका से टकराव हो गया।मिस्र के एक प्रमुख इसाई राजनीतिक परिवार के वंशज बुतरस बुतरस घाली अफ्रीकी महाद्वीप से पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बने थे। सोवियत संघ का विघटन, शीत युद्ध की समाप्ति और अमेरिका प्रशस्त एकध्रुवीय काल का आरंभ जैसे दुनिया में हो रहे नाटकीय बदलावों के दौरान उन्होंने 1992 में अपना पद संभाला। और पढ़ें
You must log in to post a comment.