बुलेट ट्रेन, परमाणु उर्जा पर एक संग भारत-जापान

शनिवार को भारत और जापान ने 98,000 करोड़ रूपये की लागत से मुंबई-अहमदाबाद के बीच पहले बुलेट ट्रेन नेटवर्क निर्माण करने सहित कई समभौतों पर हस्ताक्षर किए। शिखर वार्ता में दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार सहित परस्पर रूप से महत्वपूर्ण कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। वार्ता के बाद आबे के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे मोदी ने कहा भारत कि आर्थिक सपनों को सच करने में जापान से ज्यादा कोई मित्र मायने नहीं रखेगा। उन्होंने आबे को एक निजी मित्र और भारत जापान भागीदारी का बड़ा समर्थक बताया। हस्ताक्षर किए गए समझौतों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा गति, विश्वसनीयता और सुरक्षा के लिए जानी जाने वाली शिनकानसेन (बुलेट ट्रेन) के माध्यम से मुंबई-अहमदाबाद सेक्टर में हाई स्पीड रेल चलाने का फैसला ऐतिहासिक से कम नहीं है। और पढ़ें
You must log in to post a comment.